Newsझारखण्डसरायकेला

बलियाटांड़ में मां मनसा पूजा की धूम, 21 अगस्त को होगा झूमर

 

खरसावां प्रखंड के बलियाटांड़ में इन दोनों मां मनसा पूजा का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है.पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित देवसभा ने पूरे क्षेत्र को भक्ति में और सांस्कृतिक वातावरण से सराबोर कर दिया है. यह आयोजन लगभग एक सप्ताह तक चलेगा. जिसमें प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु, महिलाएं और पुरुष देवी मां के चरणों में अपनी आस्था अर्पित कर रहे हैं. बलियाटांड़ की यह देव सभा केवल स्थानीय ग्रामीणों तक सीमित नहीं है, बल्कि बड़ाबाम्बो, राजखरसावां और चक्रधरपुर समेत आसपास के इलाकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. श्रद्धालु सुबह से ही पूजा स्थल पर जुटने लगते हैं और देर रात तक पूजा-पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं. वहीं आगामी 21 अगस्त को बलियाटांड़ देवसभा परिसर में झूमर संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा. जिसमें लोकप्रिय कलाकार झूमर सम्राट संतोष महतो एंड ग्रुप अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे. आयोजन समिति के सदस्य किशोर कैवर्त नें बताया कि इस बार की झूमर संध्या विशेष आकर्षण का केंद्र होगी. बड़ी संख्या में दर्शकों और श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *