Newsझारखण्ड

प्रत्येक कार्डधारी से 7 किलो चावल काटे जाने पर हंगामा, डीलर के खिलाफ एफआईआर की मांग

 

 

पोटका (संवाददाता)।

जानमडीह पंचायत के नुआग्राम में राशन दुकानदार अनिल पाणिग्रही पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने प्रत्येक राशन कार्डधारी से 7 किलो चावल काटा है। इसको लेकर कार्डधारियों में गहरा आक्रोश है। सोमवार को बड़ी संख्या में कार्डधारी प्रखंड कार्यालय पहुंचे और रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया।

 

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गरीब परिवारों को सरकार की ओर से मिलने वाला अनाज समय पर और सही मात्रा में नहीं मिल रहा। डीलर द्वारा जबरन कटौती कर दी जाती है और विरोध करने पर राशन लेने आए लोगों को दुकान से भगा दिया जाता है। यहां तक कि फर्जी मेडिकल दिखाकर दुकान का संचालन दूसरे डीलर के नाम से कराना बताया गया।

 

कार्डधारियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा को मांग पत्र सौंपते हुए डीलर अनिल पाणिग्रही पर एफआईआर दर्ज करने और काटे गए चावल की रिकवरी कर कार्डधारियों में वितरण की मांग की।

 

 

गणेश सरदार (भाजपा नेता): “राशन दुकानदार ने बड़े पैमाने पर गरीब कार्डधारियों का अनाज काटा है। दोषी डीलर पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।”

 

पोलटू मंडल (समाजसेवी): “ग्रामीणों को उनका हक नहीं मिल रहा। गरीब भूखे पेट सोने को मजबूर हैं।”

 

रथिन मंडल: “सरकार की योजना का सीधा लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच रहा। यहां खुलेआम लूट मची हुई है।”

 

आशुतोष मंडल: “फर्जी मेडिकल का सहारा लेकर दुकान टेग किया गया है। यह गरीबों के साथ बड़ा अन्याय है।”

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *