झूमर सम्राट संतोष महतो के गीतों पर झूमा बालियाटांड हामोर किना दौसा हली गो लोकेक भिड़े बहु टी कोंदे गैली गो.
खरसावां प्रखण्ड के बलियाटांड गांव में मनसा पूजा के मौके पर झुमर संध्या का आयोजन किया गया. झुमर सम्राट संतोष महतो ने अपने टीम के साथ झूमर पेश कर लोगों को जम कर झूमाया. आखड़ा वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इसके बाद दर्शकों की मांग पर संतोष महतो ने कुड़माली के साथ साथ नागपुरी, संबलपुरी, संथाली गीत भी पेश किया. संतोष महतो ने अपने झूमर झारखंड माटी दादा सोरेगे समान रे…, छम छम पायल बजाई गेली गई रूपाली…, टिंग धतिंग टिंग धतिंग मॉदल बजे रे…, हामोर किना दौसा हली गो लोकेक भिड़े बहु टी कंधे गैली गो… आदि झूम पेश किया. झूमर संध्या में सिंगर शिवा महतो, मिस लीली, दीपिका कुमारी ने देर रात तक झूमर पेश करते हुए दर्शकों को झूमाया. दर्शकों की मांग पर कलाकारों ने बेसियामे एतेक देरी गो बाबुक माय किना कोरेय हेली…, स्कूल से तोके चाहों ना छैला रे कालेज में नैन लड़ाले…, सखी संगे गेलो रोहों नदीयाँ कर धारे, ओहो रे ओहो रे…, नियाय लगीस नई बबूर माय…, सखी संगे गेले राहो नदिया का धरे… आदि गीत पेश किया. इस दौरान बारिश में भी दर्शक जमे रहे. झूमर कार्यक्रम को सफल बनाने में किशोर कैवर्त,राजु महतो, अजीत कैवर्त, समीर महतो, डिस्को कैवर्त, वंशी कैवर्त, पोदु कैवर्त, नकुल महतो, डाक्टर कैवर्त, राहुल कैवर्त समेत समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.




