Newsझारखण्डसरायकेला

डांडू गांव हादसे के पीड़ितों को झामुमो ने दी राहत सामग्री और सहयोग राशि

 

 

राजनगर प्रखंड के डांडू गांव में हाल ही में हुए भीषण हादसे के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार की मदद को पहुंचे। बीते दिनों लगातार भारी बारिश के कारण संतोष लोहार का घर ढह गया था, जिसमें उनके परिवार के 10 सदस्य मलबे में दब गए। इस दर्दनाक हादसे में उनकी भागिनी और उनके पुत्र की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

झामुमो की ओर से पीड़ित परिवार को चावल, दाल समेत अन्य राहत सामग्री और सहयोग राशि प्रदान की गई।

 

इस दौरान झामुमो केंद्रीय सदस्य विश हेम्ब्रम, जिला अध्यक्ष (बुद्धिजीवी मोर्चा) दुर्गालाल मुर्मु, प्रखंड उपाध्यक्ष शेखर महाकुड़, उपाध्यक्ष भक्त मार्डी, सह सचिव दिलीप कुमार महतो, सक्रिय सदस्य चतुर हेम्ब्रम, परेश गौड़, काजू गोराई एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *