Newsझारखण्ड

खेल से प्रतिस्पर्धा और अनुशासन की सीख मिलती है: जोबा माझी

 

 

ईटोर के डुमरडीहा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, नारन ब्रदर्स को हराकर बाईसाई एफसी बना विजेता

 

चक्रधरपुर: ईटोर पंचायत के डुमरडीहा गांव में दीवाना क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। फाइनल मुकाबला नारन ब्रदर्स और बाईसाई एफसी के बीच खेला गया। निर्धारित समय में दोनों टीमें बराबरी पर रही। जिसके बाद पेनाल्टी शूट का विकल्प चुना गया यहां भी मुकाबला बराबरी पर रहा। जिसके बाद टॉस से निर्णय हुआ जिसमें बाईसाई एफसी की टीम विजेता बनी। विजेता, उप विजेता समेत टॉप आठ में आने वाली टीमों को खस्सी और नगद पुरस्कार दिया गया।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा खेल कैरियर बनाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा ग्रामीण स्तर के खिलाड़ी भी आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। सांसद ने कहा खेल से अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की सीख मिलती हैं। इससे पूर्व फाइनल मुकाबला खेलने वाली दोनों टीम के खिलाड़ियों से सांसद समेत अन्य अतिथियों ने हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। मौके पर अतिथि के रूप में गोपीनाथपुर के मुखिया सेलाय मुंडा, ईटोर के मुखिया सोमनाथ कोया, चैनपुर के मुखिया साहेब हेम्ब्रम, समाजसेवी रमेश बोदरा, गोपीनाथ चाकी, अम्बुज मुखी, राजू सुंडी, अमित बोदरा, फिरोज बोदरा, शिव सुंडी, विवेक सुंडी, गोमदे पुरती समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *