Newsझारखण्डसरायकेला

गम्हरिया में गणेश पूजा पंडाल का सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन

 

गम्हरिया: गम्हरिया के दुर्गा पूजा मैदान में 2022 से स्थापित श्री श्री गणेश पूजा समिति के पंडाल का मंगलवार को सांसद जोबा माझी फीता काटकर ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने गणेश जी के दर्शन किये और क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की। मौके पर सांसद ने कहा दुर्गा पूजा से पूर्व स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर यहां की समस्याओं पर चर्चा कर उसके समाधान की दिशा में सार्थक पहल करेंगे।

उद्घाटन से पूर्व पंडाल के समीप पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सांसद समेत अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। ईचागढ़ के पूर्व विधायक मलखान सिंह, पूर्वी सिंहभूम के जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन, झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, झामुमो नेता सह गणेश पूजा समिति गम्हरिया के अध्यक्ष सन्नी सिंह, आदित्युपर झामुमो नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *