झारखंड आंदोलनकारी मो बारिक बने संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता
रांची : चाईबासा निवासी एवं चिन्हित झारखंड आंदोलनकारी मो बारिक को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का केंद्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। इस संबंध में जानकारी संगठन के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने दी।


मो बारिक झारखंड अलग राज्य आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ताओं में रहे हैं और पूर्ववर्ती सरकारों में राज्य के विभिन्न संवैधानिक पदों पर सदस्य के रूप में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। झारखंड राज्य के गठन में उनकी अहम भूमिका रही है।
संघर्ष मोर्चा का कहना है कि केंद्रीय प्रवक्ता के रूप में मो बारिक कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करेंगे। साथ ही झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान, अलग पहचान, रोज़गार-नियोजन की गारंटी और जेल जाने की बाध्यता समाप्त कराने के मुद्दों पर संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे।
मोर्चा का लक्ष्य है कि सभी चिन्हित आंदोलनकारियों को समान रूप से ₹50,000 पेंशन दिलाने की दिशा में ठोस पहल की जाए। संगठन का मानना है कि आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान को उचित सम्मान दिलाना समय की मांग है।

