Newsझारखण्डसरायकेला

हत्या के मामले में 5 गिरफ्तार, भेजा जेल 

 

 

ईचागढ़ : सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पुरानडीह गांव में बुद्धेश्वर पुरान उम्र करीब 32 वर्ष की हत्या करने के खिलाफ 5 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया एवं बुधवार को राजेन्द्र पुरान 34 वर्ष, टीपू पुरान 40 वर्ष,बांधनु पुरान 30 वर्ष, नेहरू पुरान 50 वर्ष, राम सिंगार पुरान 60 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में सरायकेला कारा भेज दिया गया। छापामारी दल में थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे, एसआई विश्वजीत तिवारी,महांती सिंकू एवं सशस्त्र बल सामिल थे। थाना प्रभारी ने बताया कि 25 अगस्त को बुद्धेश्वर पुरान को लाठी डंडे से मार पीट किया गया था, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईचागढ में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। मृतक की पत्नी विशोखा देवी के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि सभी 5 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *