Newsझारखण्डसरायकेला

खूंटी लोकसभा के पश्चिमी सिंहभूम जिला सांसद प्रतिनिधि ने लोहरदा पंचायत में खराब पड़े जलमीनारों का लिया जायजा 

 

चाईबासा/Dilip Mahato :- खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा के पश्चिमी सिंहभूम जिला सांसद प्रतिनिधि रेंगो पुरती ने बुधवार को ग्रामीणों के शिकायत पर खूंटपानी प्रखंड के लोहरदा पंचायत पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पंचायत में खराब पड़े जलमीनारों का जायजा लिया. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीनो से विभिन्न गांव के जलमीनार खराब होने के कारण लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.इस दौरान सांसद प्रतिनिधि रेंगो पुरती ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में खराब पड़े जलमीनारों की शिकायत पीएचडी विभाग को दे दी गई है. वहीं जल्द ही विभाग की ओर से खराब जलमीनारों की मरम्मत कर दी जाएगी. ताकि लोगों को पेयजल में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो. मौके पर पंचायत जितराय जामुदा,जिवन सिंह जामुदा, ब्रजमोहन जामुदा आदि मौजूद थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *