Newsझारखण्डसरायकेला

रेड एफएम तशन बाज़ के तत्वावधान में एमबीएनएस ग्रुप संस्थानों में भव्य कार्यक्रम

 

सरायकेला। एमबीएनएस ग्रुप संस्थानों में बुधवार को रेड एफएम तशन बाज़ के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज के छात्रों ने नृत्य, गायन समेत विभिन्न कला रूपों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम में प्रीति कुमारी कुम्भाकर, शख्या कुमारी और अशोक प्रमाणिक ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। इन तीनों प्रतिभागियों को मेगा ऑडिशन के लिए चयनित किया गया है।

 

जजों ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें और बेहतर मंच पर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। चयनित प्रतिभागियों को आगामी मेगा ऑडिशन में भाग लेने का मौका मिलेगा, जहां राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर रहेगा।

 

रेड एफएम के कॉलेज के तशनबाज कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें नए अवसर प्रदान करना है। इस आयोजन को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *