पटना पहुँचे हेमंत सोरेन, वोटर अधिकार यात्रा में दिखी समर्थकों की भीड़
पटना। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को पटना पहुँचे। वे यहाँ वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा।


पटना पहुंचते ही हेमंत सोरेन के स्वागत में जमकर नारेबाजी हुई और माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में दिखाई दिया।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाएँ तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि हेमंत सोरेन इंडिया गठबंधन में सीटों की हिस्सेदारी को लेकर अपनी भूमिका तय करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, वे बिहार में सीटों की माँग कर सकते हैं।
हालांकि, यदि उनकी पार्टी को अपेक्षित सीटें नहीं मिलीं, तो झारखंड में इंडिया गठबंधन की मजबूती पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बिहार में पहले से ही सीट बंटवारे को लेकर कई दलों के बीच खींचतान जारी है। ऐसे में हेमंत सोरेन की सक्रियता से गठबंधन की रणनीति और जटिल हो सकती है।

