लालटू महतो ने तरुण दास के आरोपों को बताया साज़िश, निष्पक्ष जांच की माँग कर जताया भरोसा पुलिस पर
आदित्यपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ कुड़मी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष लालटू महतो और एक स्थानीय युवक तरुण दास के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है।


इस घटना ने इलाके के राजनीतिक माहौल में भी गर्मी ला दी है।
तरुण दास ने लालटू महतो समेत उनके समर्थकों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
तरुण का कहना है कि किसी पुराने विवाद को लेकर यह घटना घटी और अब उन्होंने खुद को असुरक्षित बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
वहीं दूसरी तरफ, लालटू महतो ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
महतो का कहना है कि तरुण दास शराब के नशे में था और उसी ने पहले अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
उन्होंने इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों ही पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

