JamshedpurLatestNewsNews postझारखण्ड

जमशेदपुर में दिनदहाड़े 30 लाख की लूट, बिष्टुपुर इलाके में दहशत

जमशेदपुर।

शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना ने सनसनी फैला दी। मामला बिष्टुपुर गुरुद्वारे के सामने का है, जहां व्यापारी साकेत आदीवाल से अपराधियों ने 30 लाख रुपये लूट लिए।

 

जानकारी के मुताबिक, साकेत आदीवाल स्कूटी से एचडीएफसी बैंक में रकम जमा करने जा रहे थे। उनके साथ स्टाफ भी दूसरी स्कूटी पर पीछे चल रहा था। इसी बीच एक सफेद इनोवा कार से पहुंचे अपराधियों ने व्यापारी को रोक लिया। आरोपियों ने उन पर मिर्च पाउडर फेंका और जबरन उन्हें उठाने की कोशिश की।

 

व्यापारी ने विरोध किया और भागने की कोशिश की, तो अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। इसके बाद वे 30 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

 

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। साकेत का घर गुरुद्वारे के नजदीक बस्ती रोड नंबर-3 पर है। सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *