LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

राजनगर में वाहन चेकिंग अभियान, कई गाड़ियों पर कार्रवाई

राजनगर।

राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार की अगुवाई में पुलिस ने आज गुरुवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई और चालान काटे गए।

 

पुलिस का कहना है कि बिना हेलमेट, बिना कागजात और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया दोनों तरह के वाहनों की जांच की गई।

 

थाना प्रभारी चंचल कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा सभी आवश्यक कागजात साथ रखें।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *