नीमडीह प्रखंड के रूपाडीह टोला में डायरिया का कहर
अब तक 12 लोग अस्पताल में भर्ती, तरुण महतो ने दिखाया संवेदनशीलता


नीमडीह प्रखंड के टेंगाडीह पंचायत अंतर्गत बामनी गाँव के रूपाडीह टोला में पिछले कुछ दिनों से डायरिया का प्रकोप फैल गया है। ग्रामीणों के अनुसार, अब तक 12 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र(CHC ) रघुनाथपुर में भर्ती कराया गया है।
गाँव में लगातार बिगड़ते हालात की जानकारी मिलते ही JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी तरुण महतो ने तुरंत CHC प्रभारी से संपर्क कर गाँव में मेडिकल टीम भेजवाया। मेडिकल टीम ने पहुँचकर बीमारों का इलाज शुरू किया।
तरुण महतो स्वयं भी प्रभावित गाँव रूपाडीह पहुँचे। वहाँ उन्होंने पीड़ित परिवारों के बीच बैठकर उनकी समस्याएँ सुनीं और मरीजों को दवाइयाँ उपलब्ध कराईं। जिनकी हालत गंभीर थी, उन्हें तुरंत ड्रिप (IV पानी) चढ़वाया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस कठिन समय में JLKM परिवार उनके साथ खड़ा है।

इसके बाद तरुण महतो सीधे प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर पहुँचे, जहाँ भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल के इंचार्ज डॉक्टर से विस्तार से वार्ता की और मरीजों के इलाज पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
*तरुण महतो जी ने कहा – “ग्रामीणों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इस आपदा जैसी स्थिति में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि और लोग इसकी चपेट में न आएं।”*
ग्रामीणों ने संकट की घड़ी में तुरंत पहल करने और संवेदनशीलता दिखाने के लिए तरुण महतो एवं JLKM परिवार का आभार व्यक्त किया।

