LatestNewsझारखण्ड

BPL quota students enrollment in private schools-BPL कोटा के छात्रों के लिए झारखंड के निजी स्कूलों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, जाने आवेदन की परक्रिया

रांची : BPL कोटा के छात्रों के नामांकन के लिए कल से झारखंड के निजी स्कूलों में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। बता दें कि नामांकन के लिए इच्छुक अभिभावक 22 फरवरी तक ऑनलाइन माध्यम से www.dseranchi.com पर आवेदन कर सकते हैं। जबकि, 25 फरवरी तक संबंधित स्कूल के कार्यालय में आवेदन की प्रति जमा करनी होगी।

नियमानुसार, नर्सरी व एलकेजी में नामांकन के लिए बच्चों की उम्र सीमा 3 वर्ष 6 माह से 4 वर्ष 6 माह के बीच होनी चाहिए, वहीं, कक्षा 1 में नामांकन के लिए 5 वर्ष 6 माह से लेकर 7 वर्ष तय है। बता दें कि आवेदन करने के बाद अभिभावकों को भरे गये फॉर्म को संबंधित स्कूलों में जमा करना होगा। वहीं, डीएसई कार्यालय की ओर से भी सभी स्कूलों में तय सीटों का ब्योरा भेज दिया गया है.

स्कूलों को सीट खाली रखने का दिया गया है निर्देश

राज्य के सभी स्कूलों को 25 फीसदी सीट आरटीई के नियमानुसार खाली रखने का निर्देश दिया गया है, साथ ही ये भी कहा गया है कि अभिभावकों से मिले आवेदन के बाद प्राप्त रशीद को कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। वहीं, अभिभावकों को भी जन्म प्रमाणपत्र, के साथ आवासीय प्रमाणपत्र और आय प्रमाणपत्र आवेदन के साथ जमा करना होगा।

सुविधा के लिए बनाया जाएगा हेल्प डेस्क

आवेदकों की सुविधा के लिए जिला समाहरणालय कार्यालय परिसर में एक हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। ताकि उन्हें दाखिले से संबंधित सभी जानकारी दी जा सके।प्रशासन ने अभिभावकों से कहा कि वे अपने घर से अधिकतम छह किलोमीटर की दूरी तक के ही स्कूल में आवेदन करें।

किनका होगा नामांकन

नामांकन के लिए किये गये प्रावधान के अनुरूप वंचित समूह (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय, 40 प्रतिशत से अधिक निःशक्तायुक्त एवं अनाथ बच्चे ) एवं कमजोर वर्ग (जिनके परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 72 हजार से कम हो) का नामांकन लिया जाता है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *