Newsझारखण्डसरायकेला

खरसावां के पथ निरीक्षण भवन में कांग्रेस पार्टी की बैठक, संगठन सृजन पर हुई रायशुमारी

 

पथ निरीक्षण भवन खरसावां में शनिवार को कांग्रेस पार्टी की एक बैठक सांसद प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष चयन के लिए रायशुमारी की गई. बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और नये जिला अध्यक्ष चयन को लेकर अपनी राय रखी. बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह पर्यवेक्षक विश्व रंजन महंती ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं से सीधी बातचीत करना और उनकी राय लेना बेहद आवश्यक है. इसी उद्देश्य से सरायकेला खरसावां जिले के विभिन्न प्रखंडों का दौरा किया जा रहा है.

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य ऐसा नेतृत्व तैयार करना है जो जरूरतमंदों की आवाज को मजबूती से उठा सके, उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस बार जिला अध्यक्ष का चयन पूरी तरह पारदर्शी तरीके से किया जाएगा और इसमें स्थानीय नेता व कार्यकर्ताओं की राय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. इसके बाद अध्यक्ष के लिए कार्यकर्ताओं से पर्यवेक्षक ने फीडबैक भी लिया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कु, पूर्व जिला अध्यक्ष देबू चटर्जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेमेन्द्र मिश्रा, बलभद्र महतो, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी जगबंधु महतो, मंडल अध्यक्ष रोहित महतो, राजाराम पाड़ेया, शंकर लोवादा, आशीष बनर्जी, सूरज कुमार आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *