एमबीएनएस समूह ने आयोजित किया गुरु गौरव सम्मान 2025

जमशेदपुर :


एमबीएनएस समूह के संस्थानों की ओर से गुरु गौरव सम्मान 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के संकाय सदस्यों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रभात कुमार सिंह, ओएसडी, परीक्षा विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा उपस्थित रहे। अध्यक्षता श्री विवेक सिंह, अध्यक्ष एवं श्रीमती अनुपा सिंह, निदेशक ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन और समन्वय श्री मुख्तार अहमद ने किया।
मुख्य अतिथि डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि— “शिक्षकों का योगदान समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। गुरु गौरव सम्मान जैसे आयोजन उनके मनोबल को बढ़ाते हैं और उन्हें और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।”
अध्यक्षीय संबोधन में श्री विवेक सिंह ने कहा कि एमबीएनएस समूह शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। ऐसे आयोजनों से शिक्षकों को प्रोत्साहन और नई ऊर्जा मिलती है। वहीं निदेशक श्रीमती अनुपा सिंह ने कहा— “शिक्षकों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। हमें उनके योगदान को सदैव पहचानना चाहिए।”
इस अवसर पर सम्मानित शिक्षकों ने अपने विचार और अनुभव साझा किए तथा आयोजन के लिए एमबीएनएस समूह को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और शिक्षकों ने गुरु गौरव सम्मान 2025 की सफलता पर बधाई दी और इसे एक सराहनीय पहल बताया।

