Newsझारखण्डसरायकेला

चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन ढेर

 

 

कोबरा जवानों ने एनकाउंटर में मार गिराया नक्सली, हथियार बरामद; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

 

चाईबासा :झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग के बाद कोबरा जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। मारे गए नक्सली की पहचान 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन के रूप में हुई है। सुरक्षा बलों ने मौके से एक हथियार भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ कोबरा जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे तभी नक्सलियों ने हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अभियान पारस राणा ने घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि इलाके में अब भी सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि अन्य छिपे नक्सलियों की तलाश की जा सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *