Newsझारखण्डसरायकेला

तिरुलडीह प्लस टू उच्च विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस समारोह

 

 

ईचागढ़: कुकड़ू प्रखंड के राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय तिरुलडीह में सोमवार को शिक्षक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। 5 सितम्बर को ईद मिलाद-उन-नबी का अवकाश रहने के कारण विद्यार्थियों ने यह कार्यक्रम आज आयोजित किया।

 

समारोह की शुरुआत विद्यार्थियों ने परंपरागत रूप से अपने शिक्षकों का पैर धोकर सम्मान करने से की। इसके बाद सामूहिक रूप से केक काटा गया और शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। बच्चों ने अपने गुरुजनों को उपहार भेंट कर आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रशांत सिंह मूरा सहित शिक्षकगण नीरद कुमार घोष, अविनाश दास, राकेश मंडल, नवीन कुमार महतो, प्रमोद रजवार, कुमारी लैला, पूजा अधिकारी, सविता कुमारी, सविता कश्यप, मनसा महतो, कृष्णा महतो, कंचन कुमारी, शांतनु कुमार वीर और अमूल्य रतन महतो मौजूद रहे।

 

प्रधानाध्यापक प्रशांत सिंह मूरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र के सच्चे निर्माता होते हैं और उनके मार्गदर्शन से ही समाज का उज्ज्वल भविष्य संभव है। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जीवन में मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी को अपनाकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रौशन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिवार गुरु-शिष्य की परंपरा और आपसी सौहार्द की भावना से सराबोर रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *