JamshedpurNewsझारखण्ड

जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय में श्री विनोद कुमार को सेवानिवृत्ति पर सम्मान

 

जमशेदपुर, 08 सितंबर 2025

 

जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, साकची में आज अचिकित्सा सहायक श्री विनोद कुमार के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ 0 मृत्युंजय धाउड़िआ, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोचिकित्सक डॉ 0 दीपक कुमार गिरि उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर किया गया, जबकि मंच का संचालन कर्मचारी संघ के महामंत्री श्री रविंद्रनाथ ठाकुर ने किया।

 

जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ 0 राजीव लोचन महतो ने श्री विनोद कुमार के साथ बिताए गए समय को याद करते हुए कहा कि वे समय के प्रति अत्यंत अनुशासित और समर्पित व्यक्ति रहे हैं। वहीं मनोचिकित्सक डॉ 0 गिरि ने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाती थी, वे ईमानदारी और निष्ठा से उसे निभाते थे। कार्यालय के प्रधान लिपिक श्री ह्रषिकेश गिरि ने कहा कि वे विनोद जी को बहरागोड़ा में उनके योगदान के लिए जानते हैं।

अपने संबोधन में डॉ 0 मृत्युंजय धाउड़िआ ने कहा कि कुष्ठ उन्मूलन के क्षेत्र में श्री विनोद कुमार के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। समारोह में श्री विनोद कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर जिला फिलेरिया इकाई, जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय, सिविल सर्जन कार्यालय तथा सदर अस्पताल के अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में तुषार कांति बनर्जी, दीपक कुमार गुप्ता, कुंदन कुमार, मौसूमी चटर्जी, संगीता चाकी, सुमित्रा महतो, नितीश कुमार, ब्राह्मराज यादव, सुशील कुमार, संजय चटर्जी, अजय कुमार, अमरेश कुमार, ताजीन कुल्लू, डॉ 0 स्मिता हेमब्रम, पवन कुमार, सत्येंद्र कुमार, जन्मेजय महतो, प्रबीर मंडल, दुर्योधन बागती, लोचन महतो, प्रत्युश कुमार सहित कई कर्मियों का विशेष योगदान रहा।

 

श्री विनोद कुमार को उनके लंबे और अनुकरणीय सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *