JamshedpurNewsझारखण्ड

सदर अस्पताल में क्लब-फुट जागरूकता दिवस मनाया गया, नि:शुल्क इलाज की सुविधा का लाभ मिल रहा है  

 

 

 

जमशेदपुर, 09 सितम्बर 2025।

सदर अस्पताल स्थित डी0ई0आई0सी भवन में आज क्लब-फुट जागरूकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम, डॉ. साहिर पाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

डॉ. साहिर पाल ने कहा कि क्लब-फुट कोई अभिशाप नहीं है। समय पर पहचान और इलाज कराने से बच्चों को दिव्यांगता से बचाया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि इस बीमारी को लेकर भ्रांतियों से दूर रहें और इलाज के लिए अस्पताल से संपर्क करें।

 

डी0ई0आई0सी के नोडल पदाधिकारी डॉ. कमलेश कुमार प्रसाद ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 22 बच्चों – 17 लड़कों और 5 लड़कियों – का सफलता पूर्वक इलाज किया गया है।

 

कार्यक्रम में अनुष्का फाउंडेशन के कार्यपालक प्रबंधक श्री महेश विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से क्लब-फुट से ग्रसित बच्चों को नि:शुल्क फुटवियर, प्लास्टर, कास्टिंग, टेनोटॉमी और ब्रेसिंग जैसी सुविधाएँ दी जा रही हैं।

 

इस अवसर पर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. तापस मुर्मू, जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री विजय कुमार, जिला सहिया समन्वयक हकीम प्रधान, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. असद, रवीन्द्रनाथ ठाकुर, सोशल वर्कर नमृता ठाकुर, स्टाफ नर्स कमलजीत कौर, लैब तकनीशियन राकेश कुमार सहित डी0ई0आई0सी के अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *