BJPNewsझारखण्डसरायकेला

पहाड़पुर चौक से लुपुंगगुटू‑बिदरी सड़क सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास

 

2.37 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन

 

राजनगर:

राजनगर प्रखंड अंतर्गत तुमुंग पंचायत के ग्राम पहाड़पुर चौक से लुपुंगगुटू होते हुए बिदरी तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन ने किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो भी उपस्थित रहीं।

 

शिलान्यास के दौरान चंपाई सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान जिले की लगभग सभी महत्वपूर्ण सड़कों के सुधार और निर्माण के लिए पहल की गई थी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने की दिशा में कार्य किया गया ताकि ग्रामीणों को यात्रा में सुविधा मिल सके। उन्होंने भरोसा जताया कि पहाड़पुर से लुपुंगगुटू होते हुए बिदरी तक सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से ग्रामीणों की मांग रही है। सड़क बन जाने से आवागमन सुगम होगा और लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

 

ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल सरायकेला-खरसावां के अभियंता विश्वाजीत बागे ने बताया कि करीब 4 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इसके लिए 2.37 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।

 

शिलान्यास कार्यक्रम में चंपाई सोरेन के पुत्र बबलू सोरेन, सिमल सोरेन, नेम्बू प्रधान, मिथुन कुम्भकार, गुरु प्रसाद महतो, लखपति महतो, सांसद प्रतिनिधि रामजीत हांसदा, सोनाराम मुर्मू, श्यामसुंदर टुडू, रघु मार्डी, रोही मुर्मू सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *