केरल समाजम मॉडल स्कूल में संपन्न हुआ 3rd लेट ए.पी.आर. नायर मेमोरियल इनविटेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट
जमशेदपुर, 9 सितम्बर 2025


केरल समाजम मॉडल स्कूल के तत्वावधान में आयोजित तीसरा लेट ए.पी.आर. नायर मेमोरियल इनविटेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का रविवार को सफल समापन हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने बेहतरीन खेल भावना और कौशल का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री शरद चन्द्रन (डायरेक्टर, केरल पब्लिक स्कूल्स) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री टी. के. सुकुमारन (ट्रस्टी, केरल समाजम), श्री के. मुरलीधरन (अध्यक्ष, केरल समाजम), श्रीमती नंदिनी शुक्ला (प्राचार्या, केएसएमएस), श्री ए. एल. अब्राहम (उप-प्राचार्य, केएसएमएस), श्रीमती रीना बनर्जी (उप-प्राचार्य, केएसएमएस), श्रीमती सुजाता सिंह (उप-प्राचार्य, केएसएमएस) तथा श्रीमती वृंदा सुरेश (रजिस्ट्रार, केएसएमएस) मौजूद रहीं।

परिणाम इस प्रकार रहे :
Boys Category:
🏆 विजेता – केपीएस कदमा
🥈 उपविजेता – केरल समाजम मॉडल स्कूल
🥉 तृतीय स्थान – केपीएस बर्मामाइंस
Girls Category:
🏆 विजेता – केरल समाजम मॉडल स्कूल
🥈 उपविजेता – केपीएस बर्मामाइंस
🥉 तृतीय स्थान – कव्यप्ता ग्लोबल स्कूल
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:
🏅 बॉयज़ – आनंद (केपीएस कदमा)
🏅 गर्ल्स – खुशी (केएसएमएस)
टूर्नामेंट का संचालन खेल शिक्षक दीपक जगन और शहबाज़ खान द्वारा उत्कृष्ट तरीके से किया गया। खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की प्रेरणा देने वाला यह आयोजन प्रतिभागियों तथा दर्शकों के लिए यादगार रहा।

