Newsझारखण्डसरायकेला

भादर करम मिलन समारोह में जमकर थिरके दर्शक 

 

 

ईचागढ़ : सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के मिलन चौक सितु -पिलीद में बुधवार को भादर करम मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन भादर करम मिलन समारोह के अध्यक्ष रंजीत सिंह मुण्डा, वरिष्ठ पत्रकार अरूण माझी, समाजसेवी दीलीप कुमार दास,चंदन कुमार महतो, एलडीएम पब्लिक स्कूल के प्राचार्य लम्बोदर महतो , ग्राम प्रधान राजेन सिंह मुण्डा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ झामुमो नेता विश्वरंजन महतो, समाज सेवी खगेन महतो, नटराज कला केंद्र के सचिव प्रभात कुमार महतो, पूर्व मुखिया पंचानन पातर उपस्थित थे। आदिवासी रिती रिवाज से करम डाली का पूजा अर्चना कर एलडीएम पब्लिक स्कूल के करम दल द्वारा करम नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वहीं विश्वरंजन महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि करम पर्व के उपलक्ष्य में भादो करम मिलन समारोह अच्छा पहल है। हमारी पहचान ही हमारा संस्कृति है। वहीं खगेन महतो ने कहा कि यह समारोह आपसी भाईचारा और प्राकृतिक प्रेम को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमें संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस तरह का आयोजन सराहनीय पहल है। मौके पर आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो, उप मुखिया हाराधन महतो,श्याम्बो पातर, निमाई महतो , साधुचरण महतो,अंम्विका महतो, सुभाष महतो,बलराम महतो आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *