तुमुंग, बाना एवं बड़ासिजुलता पंचायत में कुड़माली भाषा को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया
राजनगर प्रखण्ड अंतर्गत तुमुंग, बाना एवं बड़ासिजुलता पंचायत में आज दिनांक 11-09-2025 को पंचायत भवन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कुरमाली (KURMALI) भाषा के स्थान पर कुड़माली (KUDMALI) भाषा को संशोधन कर स्वीकार करने का प्रस्ताव पारित किया गया।


बैठक में विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने भाषा संशोधन का समर्थन किया और इसे अपनी सांस्कृतिक पहचान से जोड़ते हुए आवश्यक बताया। ग्रामीणों ने कहा कि कुड़माली भाषा उनके समाज की परंपरा, इतिहास और अस्तित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे संरक्षित रखना समय की आवश्यकता है।
मुख्य रूप से तमांग पंचायत की मुखिया सुनीति मुर्मू और जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय समाज की सांस्कृतिक समृद्धि को आगे बढ़ाने वाला है।
बैठक में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने मिलकर प्रस्ताव पारित किया और बुढ़ा बाबा व गराम की जयकार के साथ इस निर्णय का स्वागत किया। ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया कि कुड़माली भाषा को बढ़ावा देने से उनकी परंपरा और गौरव को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में मदद मिलेगी।

