Newsझारखण्डसरायकेला

मुख्य सड़क की दुर्दशा से जनता और प्रशासन दोनों परेशान  

 

आदित्यपुर के गुमटी बस्ती क्षेत्र में रेलवे फाटक से अंडरग्राउंड ब्रिज तक जाने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खस्ता है। सड़क पर नली का गंदा पानी बह रहा है, जिससे 35 वर्ष पुरानी सड़क पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।

 

यह सड़क न केवल हाउसिंग कॉलोनी के लोगों के लिए बल्कि आदित्यपुर बाजार में साप्ताहिक और दैनिक हाट में आने-जाने वाले हजारों लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बन रही है। सड़क की दुर्दशा के कारण आम नागरिकों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

 

आदित्यपुर थाना, तहसील कचहरी, वन विभाग कार्यालय, पथ निर्माण विभाग, सरकारी अस्पताल, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, विकास भवन, सर्वेक्षण कार्यालय, विद्युत विभाग और ग्रामीण लैंप्स बैंक जैसी संस्थाओं में कार्य करने वाले अधिकारी इस सड़क की खराब स्थिति से परेशान हैं।

 

विशेष कुमार उर्फ़ बाबू तांती, कोल्हान प्रभारी, नेशनल एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया ने कहा कि मानवता और आम जनहित को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन को इस सड़क के निर्माण कार्य को तुरंत शुरू करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे जनता और विभागीय अधिकारियों की परेशानियों का समाधान संभव होगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *