सांसद ढुल्लू महतो ने अस्पताल जाकर टाइगर जयराम महतो का जाना हालचाल
धनबाद।


धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो आज डुमरी के विधायक टाइगर जयराम महतो से मिलने अस्पताल पहुँचे। सांसद ने अस्पताल में जाकर विधायक का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मिलकर विधायक जयराम महतो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
बता दें कि कुछ दिन पहले फुटबॉल खेल के दौरान विधायक जयराम महतो के पैर में चोट लग गई थी, जिससे फ्रैक्चर हो गया था। फिलहाल उनका प्लास्टर किया गया है और वे चिकित्सकों की देखरेख में उपचार करा रहे हैं।
सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि जयराम महतो जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय होंगे और क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देंगे।

