अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान तीन अवैध महुआ शराब भट्टी ध्वस्त
ईचागढ़ : सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह पुलिस द्वारा आगामी दुर्गा पूजा को लेकर अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। विशेष अभियान चलाकर नीमडीह थाना पुलिस के द्वारा ग्राम जुगिलोंग के किनारे में स्थित तीन महुवा शराब की भट्टी को ध्वस्त किया गया एवं करीब 300 किलो ग्राम जावा महुआ को विनष्ट किया गया हैं।



थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने बताया कि अवैध महुआ शराब की भट्टी के संचालक का पता लगाकर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है, साथ ही पूर्व से चिन्हित/आरोप पत्रित सभी अवैध देशी महुआ भट्ठी संचालको के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नीमडीह पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखेगी और अवैध शराब निर्माण, बिक्री के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई किया जाएगा।


