LatestNewsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

New twist in Hemant Soren ED case-झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बढ़ सकती है मुस्किलें, केस में आया नया मोड़,उनके दोस्त विनोद सिंह ने चैटिंग के कबूलनामे पर किया दस्तखत

Ranchi: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जमीन घोटाला को लेकर ED के हिरासत में है, वही अब ये केस में नई मोड़ आ सकती है। हेमंत सोरेन ट्रांसफर-पोस्टिंग स्कैंडल में भी घिर सकते हैं।
बता दें कि ED ने उनके करीबी विनोद सिंह से इस संबंध में शनिवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ की।विनोद सिंह ने अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए हेमंत सोरेन को Whatsapp पर कई मैसेज भेजे थे, उसने इसकी एवज में मोटी रकम के ऑफर भी दिए थे। ED की पूछताछ में उसने ये बातें कबूल कर ली हैं। उनसे चैट से जुड़े दस्तावेजों पर ईडी अफसरों के समक्ष हस्ताक्षर भी कर दिए हैं।

ज्ञांत हो की विनोद सिंह आर्किटेक्ट और रांची स्थित रोस्पा टावर में ग्रिड कंसल्टेंसी नामक फर्म चलाता है। हेमंत सोरेन से उसकी दोस्ती कॉलेज के वक्त से बताई जाती है। ED ने तीन जनवरी को विनोद के रांची पिस्का मोड़ स्थित आवास और उसके दफ्तर में छापेमारी कर कई दस्तावेज और 25 लाख रुपए कैश बरामद किए थे। उसका मोबाइल भी जब्त किया गया था। ईडी ने मोबाइल डेटा से उसका व्हाटसएप चैट रिकवर किया तो इससे IAS-IPS एवं अन्य अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए बड़े पैमाने पर उगाही के सबूत मिले। उसने हेमंत सोरेन से लगातार चैटिंग की थी। ईडी ने चैटिंग के ब्योरों का प्रिंटआउट 539 पन्नों में निकाला है। ED ने इसके कुछ पन्ने हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि बढ़ाने के आवेदन के साथ पीएमएलए कोर्ट में जमा कराए थे। ईडी ने अपनी रिमांड पिटीशन में कहा था कि जिस मोबाइल से विनोद सिंह और हेमंत सोरेन के बीच चैटिंग हुई है, वह मोबाइल पेश करने के लिए कहा गया था, लेकिन पूर्व सीएम ने वह मोबाइल ED को नहीं दिया, अब जबकि विनोद सिंह ने हेमंत सोरेन से चैटिंग के ब्योरे पर हस्ताक्षर कर दिया है, तब ED इसके सत्यापन के लिए हेमंत सोरेन का मोबाइल जब्त करने की दरख्वास्त कोर्ट के समक्ष दे सकती है।
सूत्रों के अनुसार, ईडी ने विनोद सिंह से कई IAS और आईपीएस अधिकारियों के साथ हुई बातचीत व ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए हुए लेन-देन से जुड़े सवाल किए हैं। उससे पूछ गया कि किन-किन IAS और IPS अफसरों से ट्रांसफर के बदले कितने पैसे वसूले हैं और उन पैसों का इस्तेमाल कहां-कहां हुआ है, यह भी पूछा गया है कि हेमंत सोरेन के सीएम रहते कहां-कहां से पैसे की उगाही की है और उसका निवेश कहां हुआ है।बताया जा रहा है कि विनोद कुमार सिंह के मोबाइल चैट से कई जगह प्रॉपर्टी खरीद की जानकारी मिली है। ईडी ने विनोद के बैंक ट्रांजैक्शन से जुड़े डिटेल भी तैयार की है।

इधर, हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्रित्व काल में उनके प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद पिंटू को भी शुक्रवार को ईडी दफ्तर में तलब किया गया था। एजेंसी ने उनके मोबाइल डाटा की क्लोनिंग की है।संभावना जताई जा रही है कि अभिषेक के मोबाइल में भी अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में बड़ी रकम की डील से जुड़े चैट मिल सकती हैं।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *