Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब जब्त

 

 

सरायकेला : कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई में तीन वाहन, 267.63 लीटर शराब, विभिन्न ब्रांडों के नकली लेबल और स्टिकर के साथ एक देशी कट्टा और पांच जिंदा गोली जब्त की गई है।

 

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में छापेमारी कर पुलिस ने जमशेदपुर निवासी अजय गोप उर्फ कन्हैया गोप को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आगामी दुर्गा पूजा के दौरान शराब की बढ़ती मांग को देखते हुए नकली अंग्रेजी शराब तैयार कर बिक्री करने की योजना बना रहा था।

पुलिस ने बताया कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, पूरे जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।

 

 

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *