मानगो के पूजा पंडालों में सफाई व ब्लीचिंग की मांग
जमशेदपुर। मानगो क्षेत्र में आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम से बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल ने उप नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मानगो के सभी पूजा पंडालों में प्रतिदिन साफ-सफाई की जानी चाहिए। साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, मच्छर भगाने के लिए फॉगिंग, खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाए।


प्रतिनिधियों ने यह भी आग्रह किया कि गलियों में नियमित कचरा उठाव और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो। ज्ञापन देने वालों में पप्पू सिंह, पिंटू सिंह, संजीव मुखर्जी, पवन सिंह, प्रवीण सिंह, मनोज गुप्ता और मुकेश सिंह शामिल थे।

