NewsSportsझारखण्ड

कुमार लोटा में दशहरा के शुभ अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता 3 अक्टूबर से होगी 

 

खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत कुमार लोटा में लोटा दशहरा के शुभ अवसर पर 3 अक्टूबर से यंग राइजिंग स्टार क्लब की ओर से चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है. उक्त जानकारी देते हुए कमेटी के अध्यक्ष हरिचरण कुमार ने बताया कि इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों की मांग रखी गई है. जिसमें प्रथम पुरस्कार 30 हजार व द्वितीय पुरस्कार 25 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 15 हजार व चौथा पुरस्कार 12 हजार रुपए नगद राशि के साथ एक-एक खस्सी भी दिया जाएगा. जबकि पांचवी स्थान से लेकर आठवीं स्थान तक पुरस्कार के रूप में 10-10 हजार रुपए नगद राशि रखा गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि टीमों की मांग पूरा नहीं होने पर पुरस्कार में परिवर्तन भी किया जाएगा. वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा एवं विशिष्ट अतिथि में खरसावां विधायक दशरथ गागराई शामिल होंगे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *