Newsझारखण्ड

कोल्हान पत्रकार एकता मंच पत्रकार साहिल अंसारी के साथ खड़ा हैं : महासचिव सुनील पांडे

 

 

घाटशिला एसडीपीओ के नाम मांग पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग

 

घाटशिला : कोल्हान पत्रकार एकता मंच के सदस्य सह JK NEWS के पत्रकार साहिल अंसारी को चाकुलिया में रिपोर्टिंग के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा डराने धमकाने एवं जान से मारने की धमकी मामले में कोल्हान पत्रकार एकता मंच की सक्रिय भूमिका में देखी गई, जैसे ही संगठन को इसकी सूचना मिली, तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए रविवार को पत्रकार एकता मंच के महासचिव सुनील पांडे के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकार घाटशिला अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, जहां अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा,जिसमें साहिल अंसारी को गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देनेवाले के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान कोल्हान पत्रकार एकता मंच के महासचिव सुनील पांडे ने कहा कि मंच पत्रकार साहिल अंसारी के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़ा हैं। इस मामले में यदि समुचित करवाई नहीं होती है तो कोल्हान पत्रकार एकता मंच आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी। वहीं पत्रकार साहिल अंसारी ने अपनी आप बीती सुनाते हुए कहा इस मामले में उन्होंने डीसी-एसएसपी से शिकायत की है तथा जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने पत्रकार एकता मंच के पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा:आज मुझे अपार हर्ष हो रहा है, कि मैं पत्रकार एकता मंच के साथ जुड़ा हूँ।

मौके पर पत्रकार एकता मंच के कोल्हान उपाध्यक्ष कमलेश सिंह,प्रभारी दशरथ प्रधान, कोल्हान प्रवक्ता रविकांत गोप, आई टी प्रभारी दीपक महतो, संरक्षक गोविंदा पति,समेत Jk news के संपादक आरिफ, जफर ईमाम, मनीष कुमार, शिवरंजन मुखर्जी, रौनी रॉय, सुलेमान सिद्दकी, शेख सोहेल, बातिका महतो, मोहम्मद साहिल अंसारी, मनोरंजन महतो, मोहम्मद मुजेर,रवि बारीक, विश्वजीत सिंह, विश्वजीत महतो, शुभम राणा, आदि मौजूद थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *