सुपाइसाई मे पुरानी जमीन विवाद और रंजिश ने ली एक की जान, जांच में जुटी पुलिस
खरसावां के आमदा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सुपाइसाई में मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे पुराने जमीन विवाद और आपसी रंजिश ने एक की जान ले लिया. मिली जानकारी के अनुसार कुचाई के कोलाईडीह गांव निवासी बाईधर प्रधान 55 वर्षीय अपनी पत्नी कनक देवी व पुत्र मरकोडो प्रधान के साथ एक बाइक पर सवार होकर चक्रधरपुर से अपने घर लौट रहे थे. वापस लौटने के क्रम में खरसावां के सुपाइसाई गांव के खंडियाबांध के समीप खेत पर पहले से घात लगाए बैठे आरोपी जीवनधन प्रधान, पंकज प्रधान व राजकुमार प्रधान ने बाईधर प्रधान पर हमला कर दिया. तेज धार तलवार से हुई हमले के कारण बाईधर प्रधान की घटना स्तर पर ही मौत हो गई. जबकि इस हमले में मृतक की पत्नी कनक देवी और पुत्र मरकोडो प्रधान को भी गंभीर चोट लगी है. इस घटना की सूचना पाकर खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी रमन विश्वकर्मा घटनास्थल पहुंचे और शव का पंचनामा का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया.पुलिस ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व आपसी जमीन विवाद के कारण दोनों परिवार के बीच मारपीट हुआ था. पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए घात लगाकर यह हमला की गई है. इस हमले में पति की मौत हो गई. जबकि पत्नी घायल है. जिसका इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है. हमला करने वाले आरोपी फरार हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.



