Newsझारखण्डसरायकेला

बिरसा क्लब कुचाई द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता संपन्न, विधायक दशरथ गागराई ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

 

कुचाई में दुर्गा पूजा के अवसर पर बिरसा क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता संपन्न हुई.फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई व विशिष्ट अतिथि में समाजसेवी बासंती गागराई, बीडीओ साधुचरण देवगम, थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा शामिल हुए.

 

फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच नरसिंह ब्रदर्स खरगपुर व बजरंग स्पोर्टिंग सीकेपी के बीच खेला गया.इससे पूर्व अतिथियों ने फाइनल मैच का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया गया. फुटबॉल प्रतियोगिता में खड़गपुर की टीम विजेता रही. विजेता टीम को 1.50 लाख व उपविजेता रहे बजरंग स्पोर्टिंग सीकेपी की टीम को 01 लाख रुपए नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया. वहीं तीसरे स्थान से लेकर छठे स्थान पर रहे टीमों को भी नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया.

इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा फुटबॉल झारखंड का सबसे लोकप्रिय खेल है. हर प्रतियोगिता में हार और जीत लगे रहती है. खेलकूद केवल स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए ही नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ाने का अच्छा माध्यम है. खेल के माध्यम से खिलाड़ी अपने करियर को भी संवार सकते हैं. मौके पर विधायक प्रतिनिधि नायडू गोप,धर्मेंद्र सिंह मुंडा,भरत सिंह मुंडा,धनु मुखी,मुन्ना सोय,तिलोपदा पंचायत के मुखिया राम सोय,रुगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा,रावण सुम्बरूई,सुजन सिंह सोय, घनश्याम सोय, राहुल सोय, गारदी सोय,अजय सामड, अरूण जामुदा, दशरथ उरांव,शिवा देवगम,कलिया जामुदा समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे. इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *