कुचाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
कुचाई, प्रतिनिधि।


प्रखंड कांग्रेस कार्यालय कुचाई में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा और प्रखंड अध्यक्ष फागु मुंडा ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा ने कहा कि महात्मा गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के रूप में वर्ष 1924 में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी देश को दिशा दिखा रहे हैं।
इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राशिक लाल सोय, मण्डल अध्यक्ष हीरालाल सरदार, कृष्ण लोवादा, बागुन मुंडा, रवि कुम्हार, माधव महतो, योगेश्वर सोय, सोनाराम बोदरा, सुमित कुमार महतो, अजय मुंडा, रामचंद्र मुंडा, दुर्गा मुंडा, दिलीप मुंडा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

