युवा कांग्रेस ने महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनायी जयंती उनके आदर्श पर चलने का लिया संकल्प
सरायकेला:-


जिला युवा कांग्रेस कमिटी सरायकेला-खरसावां के अध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आमदा खादी पार्क में महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के प्रतिमाओं में माल्यार्पण कर जन्म जयंती मनाया गया। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा हमें गांधीजी के द्वारा बताये सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। क्योंकि इसी मार्ग के सहारे गांधीजी ने देश को आजादी दिलायी थी। आज के युवा व्हाट्सप्प यूनिवर्सिटी के चक्कर में पड़ कर हमारे आजादी के नेताओं को भूलते जा रहे हैं जिन्होंने अपनी खून बहाकर, जेल जा कर हमें और इस देश को आजादी दिलायी थी आज हम उनके त्याग एवं बलिदान को भूलते जा रहे हैं जो इस देश के लिए अच्छा संकेत नहीं है।आज हमारे देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री जी का भी जयंती है जिन्होंने हमें जय जवान-जय किसान का नारा दिया था। जिन्होंने अपने कार्यकाल में ऐसे-ऐसे विकास के कार्य किये जो एक मिशाल है देश के लिए। उनसे हमें सीख लेने की आवश्यकता है किस प्रकार विषम परिस्थिति में भी दृढ़ इच्छाशक्ति से अगर कार्य किया जाय तो सफलता आपके कदम चूमेगी। इन दोनों महापुरुषों से हमें सत्य, अहिंसा,त्याग एवं बलिदान की शिक्षा मिलती है।मौके पर खरसावां विधानसभा अध्यक्ष राजाराम पाड़ेया,बीससूत्री सदस्य बलभद्र महतो, कन्हैयालाल सामड, बरजू लोहार, शंकर दिग्गी, उदय बाँकिरा,दीपक तांती, जीतराय मारला आदि युवा साथी उपस्थित थे।

