LatestNewsझारखण्डसरायकेला

राजनगर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ रावण दहन कार्यक्रम।आतिशबाजी और जय श्री राम के नारों के साथ गुंजा

राजनगर विजय दशमी के मौके पर राजनगर ब्लॉक मैदान में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी के द्वारा रावण दहन कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई,रावण दहन देखने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही,मौके पर राजनगर थाना प्रभारी दल बल के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे,और भीड़ को संभालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया, इस बार 58 फीट का रावण का भव्य पुतला बनाया गया था,जिसे राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार ने रॉकेट में आग लगाकर रावण का पुतला दहन किया,जैसे ही रावण के पुतले में आग लगी हजारों श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के नारे लगाये, और आतिशबाजी शुरू हो गई,रावण दहन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया,इस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप राऊत ने कहा रावण दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है,हम सभी श्रद्धालुओं का आभार वय5 करते है कि लगातार बारिश होने के बावजूद आप लोगों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बना दिया,वहीं थाना प्रभारी चंचल कुमार ने कहा कि रावण दहन कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा,जो धन्यवाद के पात्र है,वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सारी विधि व्यवस्था सुदृढ़ की गई थी,जगह जगह पुलिस कर्मी मौजूद थे,दमकल गाड़ी की भी व्यवस्था की गई,पुलिस अपने स्तर पर पूरी तरह सतर्क थी,वहीं रावण दहन शांति पूर्ण व्यवस्था में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *