JamshedpurLatestNewsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

आकाश महतो गुलियार बने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा युवा मोर्चा के केंद्रीय संयुक्त महासचिव संगठन ने युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए किया पुनर्विस्तार, पार्टी नेतृत्व ने जताया विश्वास

जमशेदपुर:

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने संगठनात्मक मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को ध्यान में रखते हुए पार्टी का पुनर्विस्तार किया है। इसी क्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता आकाश महतो गुलियार को पुनः युवा मोर्चा का केंद्रीय संयुक्त महासचिव नियुक्त किया गया है।

 

पार्टी नेतृत्व ने कहा कि आकाश महतो गुलियार लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और उन्होंने आंदोलन के हर चरण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने भाषा और खतियान आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी और इससे पहले भी पार्टी के केंद्रीय मंत्री पद की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। संगठन ने उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और तर्कसंगत सोच को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

 

नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आकाश महतो गुलियार ने कहा कि उन्हें पुनः केंद्रीय संयुक्त महासचिव का दायित्व सौंपना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *