तिरूलडीह दुर्गा पूजा समिति के सांस्कृतिक कार्यक्रम में झुमे दर्शक
ईचागढ़-सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के तिरूलडीह रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में दर्शक जमकर थिरके। उड़ीसा के बारीपदा के सुलोचना महतो एवं पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक झुमर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।



झुमर नृत्य में जहां झारखंडी संस्कृति को प्रस्तुत किया गया वहीं मां दुर्गा पूजा को लेकर झुमर नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर लोगों का वाहबाही बटोरा। वहीं ईचागढ़ के पत्रकारों को सांस्कृतिक कार्यक्रम में समिति द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति तिरूलडीह के सदस्यों ने स्थानीय मुखिया रामबालक सिंह मुण्डा को भी सम्मानित किया गया। मौके पर समिति अध्यक्ष बबलु साहु, उपाध्यक्ष राकेश साहु, सचिव बब्सन सिन्हा, मानिक बनर्जी, पवन सिंह, बीक्रम चौधरी प्रदिप साहु , मनोज कोइरी, विकास गोप,गौतम महतो,पटोल महतो आदि उपस्थित थे।


