रेल यात्रियों के लिए बड़ी मुश्किल: 11 अक्टूबर से 20 जनवरी तक साउथ बिहार एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनें रद्द या आंशिक परिचालन में
जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने और आंशिक रूप से संचालित करने का फैसला लिया है। 11 अक्टूबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक साउथ बिहार एक्सप्रेस समेत कुल 16 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस निर्णय से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


रेलवे की सूची के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी:
13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: 14, 21, 28 नवंबर और 5, 12 दिसंबर
13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 15, 22, 29 नवंबर और 6, 13 दिसंबर
18109/18110 टाटा–इटवारी–टाटा एक्सप्रेस: 11 अक्टूबर से 20 जनवरी के बीच कई तारीखों पर
18175/18176 हटिया–झारसुगुडा–हटिया एक्सप्रेस: 11 अक्टूबर से 20 जनवरी तक
68029/68030 राउरकेला–झारसुगुडा मेमू: 11 अक्टूबर से 16 दिसंबर तक
68043/68044 टाटा–राउरकेला मेमू: 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक
18125/18126 राउरकेला–पुरी एक्सप्रेस: 11 अक्टूबर से 13 दिसंबर तक
18107/18108 राउरकेला–जगदलपुर एक्सप्रेस: 14 अक्टूबर से 16 दिसंबर तक
58659 हटिया–राउरकेला पैसेंजर: 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक
58660 राउरकेला–हटिया पैसेंजर: 21 दिसंबर से 21 जनवरी तक
इसके अलावा, कुछ ट्रेनों का परिचालन शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन के तहत सीमित स्टेशनों तक ही होगा:
13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: कुछ दिनों तक सिर्फ राउरकेला तक चलेगी
13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: कुछ दिनों तक राउरकेला से चलेगी
इस्पात एक्सप्रेस (22861/22862/12871/12872): कई तारीखों पर केवल टाटानगर, राउरकेला या झारसुगुडा तक ही चलेगी

