LatestNewsझारखण्डराजनीति

Jharkhand agitator late Tulsi Mahato statue unveiling-आंदोलनकारी स्वर्गीय तुलसी महतो के प्रतिमा का हुआ अनावरण

रिपोर्ट-कुमार अशोक
Dhanbad:- झारखण्ड आंदोलनकारी स्वर्गीय तुलसी महतो के प्रतिमा का अनावरण सोमवार को अम्बाडीह मे उनके परिवार के सदस्यो के द्वारा किया गया ।


ज्ञांत हो की प्रतिमा का अनावरण गिरिडीह के वर्तमान सांसद के द्वारा किया जाना था लेकिन किसी कारणवश सांसद नही आ सके।
प्रतिमा अनावरण मे विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ सामाजिक एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने भाग लिया, सुबह से ही अम्बाडीह मे स्वर्गीय तुलसी महतो को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा, श्रद्धांजलि देने वालों मे धनबाद आजसू जिला अध्यक्ष मन्टू महतो, कार्यकारी अध्यक्ष हलधर महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष के पति सुभाष रवानी, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि भाष्कर ओझा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष महतो, भवानी महतो, प्रमोद महतो मनोज महतो, मधुसुदन महतो, आनन्द महतो आदि लोग शामिल हुए।
मौक़े पर मन्टू महतो ने स्वर्गीय तुलसी महतो के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंड आंदोलन के सच्चे सिपाही के प्रतिमा का आज लोकार्पण किया गया, ऐसे आंदोलनकारी के प्रतिमा का स्पर्श करने का आज सौभाग्य प्राप्त हुआ है। स्वर्गीय तुलसी महतो के कुशल नेतृत्व मे हमलोगो ने काम किया है, उनके कुशल नेतृत्व मे हमलोगो को राजनीति का काफी अनुभव प्राप्त हुआ, उनके बताए मार्ग पर हमलोग चलने का प्रयास करेगें। आगे उन्होंने कहा कि ऐसे सच्चे झारखण्ड आन्दोलनकारी पर हम तमाम झारखण्ड वासियो को गर्व है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *