Newsझारखण्डसरायकेला

बड़ाचिरू व रुईडीह पंचायत में विधायक दशरथ गागराई ने किया तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास 

 

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खूंटपानी प्रखंड के बड़ा चिरू स्कूल में चारदिवारी व शौचालय निर्माण, रूईडीह पंचायत के खुंटा से बाईहातु तक सड़क निर्माण व तोरसिंदरी से एकलव्य विद्यालय तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास नरियल फोड़कर व शिलापट्ट का अनावरण कर किया. उक्त योजना का निर्माण जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से किया जाएगा.

 

इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सचेत हैं. जनता से किये सभी वादे पूरे हो रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरे राज्य का विकास हो रहा है. आने वाले समय में खूंटपानी प्रखंड को विकास के मामले में अव्वल बनायेंगे. वही विधायक दशरथ गागराई ने प्रखंड क्षेत्र के अन्य समस्याओं से भी अवगत हुए. उन्होंने आवश्यकता अनुसार योजनाओं को धरातल पर लाने की बात कहीखुंटा के बाईहातु के ग्रामीणों ने पिछले वर्ष बिजली तार चोरी होने की शिकायत विधायक से की.

इस पर विधायक ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग से दुरभाष के माध्यम से संपर्क कर यथाशीघ्र बिजली तारों को जोड़ने का निर्देश दिया.

मौके पर जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, सांसद प्रतिनिधि सकारी दोगों,विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोडसोरा,डिम्बु तियू, बासंती गागराई, रजनी बानरा,पंचायत के मुखिया मालती तियू, राहुल गोप, प्राण सिंह लेयांगी, हाथी हाईबुरू जयसिंह बोदरा,अर्जुन हेम्ब्रम, अशोक मुंडरी, हरिचरण कुमार, विनोद बोदरा, हेमंत गोडसोरा, दुर्गा चरण गोप, भगवान बानरा समेत काफी संख्या में स्कूली बच्चे एवं ग्रामीण मौजूद थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *