Newsझारखण्ड

सरायकेला-खरसावां में कांग्रेस की नई टीम सक्रिय, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राज बागची का हुआ भव्य स्वागत

 

 

चांडिल। सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राज बागची के सम्मान में बुधवार को स्वर्णरेखा गेस्ट हाउस, चांडिल में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

समारोह में संगठन की भावी रणनीति और AICC द्वारा चलाए जा रहे “#वोट_चोर_गद्दी_छोड़” अभियान को जिले में बूथ स्तर तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने सभी प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया कि हस्ताक्षर अभियान को युद्धस्तर पर चलाया जाए और आने वाले दिनों में प्रत्येक प्रखंड में भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाए।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज बागची ने कहा कि वे राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है।

 

इस मौके पर मोहम्मद मूर्तजा और उनके दर्जनों सहयोगियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में अजमल बल्कि, तसलीमा मलिक, सुकुमार गोराई, दुर्योधन गोप, लालमोहन महतो, विपद्तरण महतो, राजाराम महतो, सानूर रहमान, तारणिसेन महतो, मुबारक मोमिन, रमेश बालमुचू, सूरज महतो सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *