Newsझारखण्डसरायकेला

बीच मे पैसेंजर ट्रेन पहले मालगाड़ी, पैसेंजर हुए परेशान  

 

 

ईचागढ़ – चांडिल मुरी रेलखंड के तिरूलडीह रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल बन गया,जब टाटा बरकाखाना पैसेंजर ट्रेन को एक नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी कर दि गई व‌ दो नंबर प्लेटफार्म पर माल ट्रेन खड़ी कर दि गई और मैमु पैसेंजर ट्रेन को बीच में लगा दिया गया। लोकल ट्रेन बीच लाइन में आने से पैसेंजर को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। आज तिरुलडीह स्टेशन में बीच में पैसेंजर ट्रेन खड़ी होने से यात्रियों को मालवाहक ट्रेन पर चढ़कर बीच रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन चढ़ना पड़ा, जिससे बुढ़े बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे कंट्रोल के लापरवाही से इस तरह से बीच लाइन में पैसेंजर ट्रेन खड़े कर देने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।पै

यात्रियों ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि ट्रेन कंट्रोलर की मनमानी से इस तरह पैसेंजर ट्रेन को बीच लाइन में खड़े कर दिए,जो आम जनता परेशान हुए और जान हथेली में लेकर मालवाहक ट्रेन पार होकर ट्रेन चढ़ना पड़ा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *