कांग्रेसियों ने पश्चिमी सिंहभूम जिला के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष रंजन बोयपाई का किया स्वागत
खूंटपानी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों ने पश्चिमी सिंहभूम जिला के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई को बुके देकर स्वागत किया. खूंटी लोकसभा के पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रतिनिधि रेंगो पुरती एवं खूंटपानी प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोगों, मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडरी, ओबीसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष हरिचरण कुमार व पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजीत कांडेयांग ने नव मनोनीत जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई को बुके देकर स्वागत किया. इस दौरान नव मनोनीत जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि पार्टी नेतृत्व, नेता और कार्यकर्ताओं की आशा आकांक्षा की कसौटी पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है. जल्द ही पश्चिमी सिंहभूम जिला को और मजबूत किया जाएगा.



