Newsझारखण्ड

रांची में खुली झारखंड क्रिकेट एकेडमी, JSCA सचिव सौरव तिवारी ने किया उद्घाटन

रांची के जयप्रकाश नगर क्रिकेट ग्राउंड, बारियातू में झारखंड इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट (रांची एकेडमी) का उद्घाटन किया गया। फीता काटकर उद्घाटन जेएससीए सचिव और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सौरव तिवारी ने किया। इस एकेडमी में 6 से 19 वर्ष तक के पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए इंडोर और आउटडोर कोचिंग सुविधाएं उपलब्ध हैं।

 

सौरव तिवारी ने कहा कि झारखंड में क्रिकेट का कल्चर तेजी से बढ़ रहा है और इस तरह की एकेडमी से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे। उन्होंने एकेडमी के संस्थापक सुरेश साहू की पहल की सराहना की और कहा कि यहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा निखार सकेंगे।

 

एकेडमी के निदेशक सुरेश साहू ने बताया कि बल्लेबाजों के लिए बॉलिंग मशीन और विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है। स्पीडोमीटर की मदद से गेंदबाज अपनी गति और प्रदर्शन ट्रैक कर सकते हैं। कोचिंग में प्रोफेशनल ट्रेनिंग, वीडियो एनालिसिस, नेट प्रैक्टिस, इंटर एकेडमी टूर्नामेंट और स्टेट व नेशनल लेवल के लिए मार्गदर्शन शामिल है।

 

सर्टिफाइड ट्रेनर शुभम नायक, महिला ट्रेनर सोनाली साहू और अमन शर्मा को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पूर्व रणजी और आईपीएल खिलाड़ी पर्सनल ट्रेनिंग देंगे। उद्घाटन समारोह में रणजी खिलाड़ी मोनू कुमार, राजीव, नेपाल महतो और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *