कुचाई में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कस्तूरबा बालिका विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुचाई में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर बालिकाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी मुकेश कुमार साहू और रमेश कुम्हार ने किया.कार्यक्रम में छात्राओं को अपने अधिकारों, व्यक्तिगत स्वच्छता , संतुलित आहार, आत्मरक्षा और आत्मसम्मान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.इस दौरान प्रश्नोत्तरी सत्र और अनुभव साझा करने जैसी गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया एवं प्रश्नोत्तरी में उत्तरीण छात्राओं के कलम देकर सम्मानित किया गया.इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी मुकेश कुमार साहू,रमेश कुम्हार समेत विद्यालय के शिक्षिकाएं उपस्थित थे.




