Newsझारखण्डसरायकेला

ईचागढ़ विधानसभा के चांडिल में भाजपा द्वारा हुआ आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन का आयोजन   

 

 

 

ईचागढ़ -सरायकेला खरसवां जिला के चांडिल स्थित मूनका धर्मशाला में आत्म निर्भर भारत सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू उपस्थित रहे।उन्होंने आत्मनिर्भर भारत से देश को होने वाले लाभों को समझाया एवं देश वासीयों को स्वदेशी अपनाने का अपील किया । उन्होंने कहा कि छोटे कुटीर उद्योग से लेकर विभिन्न हस्त शिल्पकारों को बढ़ावा मिल सके और देश पूर्ण रूप से आत्म निर्भर बने ।

उन्होंने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री ‌नरेन्द्र मोदी आत्म निर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजना पर कार्य कर रहे हैं। मौके पर भाजपा नेता पप्पू वर्मा ने भी स्वदेशी अपनाने का विशेष आग्रह किया साथ ही चांडिल डेम में बन रहे दरार का जिक्र किया।देश की विकास में भाजपा का योगदान पर विस्तृत जानकारी साझा किया। सम्मेलन‌ को भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, महामंत्री मधु गोराई सहित कईयों ने संबोधित किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *